Login | Sign Up
Inner Engineering
Login|Sign Up
Country

साधनापाद

जीवन के लिए खुद को तैयार करें

साधनापाद, सद्‌गुरु गुरुकुलम का एक हिस्सा है। यह भारत के ईशा योग केंद्र में होने वाला 7 महीने का एक आवासीय कार्यक्रम है, जो आंतरिक रूपांतरण के लिए बनाया गया है। यह उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अपने जीवन में संतुलन, स्पष्टता और भावनात्मक स्थिरता लाना चाहते हैं; आध्यात्मिक रूप से आगे बढ़ना चाहते हैं और एक ऊर्जावान एवं गहन जीवन जीना चाहते हैं।

साधनापाद में कोई शुल्क नहीं लिया जाता और इसमें रहने और खाने की व्यवस्था शामिल है।

सद्‌गुरु बता रहे हैं कि साधनापाद की जरूरत क्यों है?

कार्यक्रम की जानकारी

1
अवधि

गुरु पूर्णिमा (जुलाई) से महाशिवरात्रि (फरवरी/मार्च) तक, लगभग 7 महीने।

2
स्थान

ईशा योग केंद्र, कोयंबटूर, भारत के शक्तिशाली रूप से प्राण-प्रतिष्ठित और ऊर्जावान स्थान में।

3
कोई शुल्क नहीं

इस कार्यक्रम में कोई फीस नहीं है और इसमें रहने की बुनियादी व्यवस्था और पौष्टिक भोजन शामिल है।

इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं

संतुलन, स्पष्टता और तीव्रता के साथ जिएं

ब्रेक क्यों लें?

अगर आपका काम थकान, तनाव और लगातार असंतोष का कारण बन गया है, तो खुद को सुलझाने के लिए समय निकालें ताकि आगे फिर ऐसी उलझन न हो।

आंतरिक स्थिरता लाएं

अपने भीतर ऐसी स्थिरता पैदा करें कि आप काम को बिना तनाव और चिंता के संभाल सकें।

सेवा – योगदान करें

अपने कौशल का उपयोग करके सद्‌गुरु के दृष्टिकोण के माध्यम से समाज की सेवा करें।

अपनी क्षमताओं को बढ़ाएं

ऐसा मन विकसित करें जिसमें स्पष्टता हो, ताकि जीवन के दोनों क्षेत्रों - व्यक्तिगत और पेशेवर - में सफलता मिल सके।

पूर्व प्रतिभागियों के अनुभव

संजीता कुमारी

32 वर्ष

2023-24 बैच

नवी मुंबई

साधनापाद ने मेरे अंदर की ऐसी कई रुकावटों को उजागर किया जिनके बारे में मुझे पता भी नहीं था। इसने मुझे सिखाया कि सच्चा रूपांतरण आसानी से नहीं होता...

साधनापाद ने मेरे अंदर की ऐसी कई रुकावटों को उजागर किया जिनके बारे में मुझे पता भी नहीं था। इसने मुझे सिखाया कि सच्चा रूपांतरण आसानी से नहीं होता, बल्कि हर परिस्थिति में मजबूत बने रहने से होता है।

और पढ़ें
path
साधनापाद तक पहुंचने का मार्ग
divider

चरण 1

फैसला करें

क्या आप अपने विकास के लिए 7 महीने समर्पित करने के लिए तैयार हैं?

चरण 2

योग्यता

18 वर्ष या उससे अधिक आयु के वे लोग आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने इनर इंजीनियरिंग कार्यक्रम पूरा कर लिया है और शाम्भवी महामुद्रा क्रिया की दीक्षा प्राप्त की है।

चरण 3

आवेदन

आवेदन प्रक्रिया के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करें।

चरण 4

स्वीकृत

आवेदन स्वीकार होने और आपका अंतिम चयन हो जाने के बाद आगे क्या होगा?

प्रोग्राम की तस्वीरें

वेबिनार में शामिल हों

हर रविवार को निःशुल्क वेबिनार

हम समझते हैं कि 7 महीने के कार्यक्रम में शामिल होना एक बड़ा कदम है।

अधिक जानकारी, कार्यक्रम के सभी अपडेट और प्रतिभागियों के अनुभव सुनने के लिए आने वाले वेबिनार में शामिल हों।

अगले वेबिनार के बारे में जानने के लिए कृपया कुछ दिनों बाद दोबारा जाँचें।

आवेदन करने के लिए तैयार हैं?
divider

दुनिया में हाल की घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाना कितना जरूरी है।

यह सद्‌गुरु की ओर से एक भेंट है, और आज के समय में आश्रम में रहकर 7 महीने पूरी तरह अपने विकास को समर्पित करने का एक दुर्लभ अवसर है।

जीवन के लिए खुद को तैयार करें।

साधनापाद 2026 के लिए आवेदन अब शुरू हो चुके हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न