दर्शन - क्या, क्यों और कैसे?
'दर्शन' शब्द कोई नया नहीं है लेकिन क्या है इसका मतलब, क्यों करना चाहिए दर्शन और कैसे दर्शन का पूरा लाभ उठाया जा सकता है, आइए जानते हैं सद्गुरु से -

भारत में, जब लोग मंदिर जाते हैं, तो वे वहां प्रार्थना करने नहीं जाते। आपको ऐसे लोगों की भारी भीड़ दिखाई देगी, जो पल भर के लिए अपने ईष्ट को देखना चाहते हैं, वे दर्शन करना चाहते हैं। आखिर क्या लाभ है दर्शन का ?
यदि आप पूरी उत्सुकता के साथ इस इच्छा से किसी चीज को देखते हैं कि वह छवि आपके अंदर समा जाए, और आप अपने आप को कम कर लेते हैं, तो आप देखेंगे कि वह छवि बढ़ने लगती है और एक जीवंत प्रक्रिया बन जाती है।
यदि आप कुछ जानना चाहते हैं, तो आपको वही चीज बन जाना चाहिए। यदि आप प्रेम को जानना चाहते हैं, तो आपको प्रेम बन जाना चाहिए। यदि आपको सत्य जानना है, तो आपको वही बन जाना चाहिए। सिर्फ यही एक तरीका है। यह कोई ऐसी चीज नहीं है जो आप कर सकते हैं, यह ऐसी चीज है जो आप बन सकते हैं। यह कोई चाल नहीं है कि किसी भी तरीके से कुछ पाया जा सके, आपको वही बनना पड़ेगा।
Subscribe
अगर दर्शन करना है, तो आपको अपने अंदर अधिकतम प्रभाव ग्रहण करना होगा। यदि आप इतना ध्यान करते हैं कि आप पूरी तरह शून्य में चले जाते हैं, अगर आप एक खाली घर की तरह हैं, तो यह दर्शन करने का बहुत अच्छा तरीका है। अगर आप पूरी तरह भरी हुई स्थिति में हैं, तो बेहतर होगा कि आप पूरे प्रेम और कोलमता से दर्शन करें क्योंकि जब आपकी भावनाएं कोमल होती हैं तभी आप जो देखते हैं, उसकी सबसे गहरी छाप पड़ती है।यह कोमलता आपके अंदर इसलिए नहीं आती कि आप किसी से प्रेम करने की कोशिश करते हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि आप प्रेम बन जाते हैं।
सद्गुरु दर्शन
18 से 24 जून
ईशा योग केंद्र, कोयंबटूर
आपको सूचित करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है कि 18 से 24 जून तक सद्गुरु आश्रम में होंगे और हर रोज शाम 5.30 - 8.30 के दौरान दर्शन के लिए उपलब्ध होंगे। दर्शन में आप सभी आमंत्रित हैं। सद्गुरु के प्रवचन का हिंदी अनुवाद भी उपलब्ध होगा।
दर्शन के दौरान जो साधक आश्रम में ठहरना चाहें वे रजिस्ट्रेशन के लिए अपने स्थानीय केंद्रों पर संपर्क करें।
अहमदाबाद: हर्षद पटेल - 9099054029, [email protected]
जयपुर: रणवीर सोलंकी - 9414073788, [email protected]
चंडीगढ: हरीश मिंगलानी - 9316132495, [email protected]
विदिशा: प्रीति अरोडा - 9827248924, [email protected]
मुजफ्फरनगर: अजय अग्रवाल - 9837050871, [email protected]
संबलपुर: मुरली केडिया - 9437419658, [email protected]


