FILTERS:
SORT BY:
Clear All
आज की दुनिया में जहां जानकारी हर किसी के लिए उपलब्ध है, वहां शिक्षा को प्रेरणा बनना चाहिए, न कि केवल ज्ञान का संग्रह।
आपके भीतर दो बुनियादी शक्तियां लगातार काम कर रही हैं: खुद को बचाए रखने की प्रवृत्ति और असीम होने की चाह। जब आप आत्म-रक्षा की प्रवृत्ति से परे चले जाते हैं, तब आपके शरीर की हर कोशिका सहज हो जाती है।
अगर आप अपनी ऊर्जा में उल्लास, मन में ताजगी और हृदय में प्रेम बनाए रखते हैं, तो हर दिन एक नया रोमांच है।
अगर आप हर समय तार्किक बने रहते हैं, तो आप जीवन के जादू से चूक जाते हैं। मेरा काम लोगों को तर्क के दायरे से परे ले जाना है, ताकि वे अपने अस्तित्व के असली जादू का अनुभव कर सकें।
जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य स्वयं जीवन है।
जब आप क्रोध, नाराजगी और द्वेष से मुक्त होते हैं, तब आप जिस भी चीज को स्पर्श करते हैं, उसे प्रेमपूर्वक स्पर्श करते हैं।
सफलता वह है, जब परिस्थितियां ये तय नहीं करतीं कि आप कौन हैं — बल्कि आप यह तय करते हैं कि परिस्थितियों को कैसा होना चाहिए।
जीवन की गुणवत्ता इससे तय नहीं होती कि आप 'क्या' करते हैं। बल्कि इससे होती है कि आप उसे 'कैसे' करते हैं।
आपका कल कैसा होगा, यह इस पर निर्भर करता है कि आज आप जीवन के बारे में कैसा सोचते हैं, कैसा महसूस करते हैं और उसे कैसा अनुभव करते हैं।
जीवन उनके लिए उदार है जो ग्रहण करना जानते हैं। जो इसका पूरा लाभ उठाना जानते हैं, वे पूर्णता का अनुभव करते हैं। मेरी कामना है कि इस धान्य पूर्णिमा पर आप जीवन की उदारता के लिए उपलब्ध रहें।
कल कभी नहीं आता। जीवन की खूबसूरती यही है: आपको केवल आज को संभालना सीखना है। एक बार में बस एक दिन, एक बार में बस एक पल।
एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए, यह बहुत जरूरी है कि हम इसे स्पष्ट दृष्टिकोण और समर्पण के साथ विकसित करें, और इसके लिए सही कदम उठाने का साहस रखें। भारत को दुनिया का सबसे जीवंत राष्ट्र बनाने के लिए हममें से हर एक का योगदान जरूरी है।